पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता / उरई-जालौन
उरई, 18 सितम्बर 2026। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित अनुशासन एवं वर्दी संबंधी मानकों का पालन किया गया।
परेड की सलामी लेने के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके बाद पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मामलों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।