संवाददाता, उरई/जालौन
जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की सलामी ली गई।
परेड के उपरांत पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अनुशासन एवं पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया।
इसके पश्चात पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को अनुशासन बनाए रखने, ड्यूटी के प्रति सजग रहने तथा कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।