संवाददाता, कानपुर देहात
1 मई, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, कानपुर देहात के मार्गदर्शन में जनपद के औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर स्थित कंसाई नेरोलेक इंडिया कंपनी में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेणुका सचान, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री नूपुर श्रीवास्तव, अपर जिला जज एवं सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं श्रमिकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने श्रमिकों को विभिन्न हितलाभ एवं पुरस्कार वितरित कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति रही और सभी ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।