पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएँ, समयबद्ध न्याय का भरोसा

कानपुर देहात, 08 दिसम्बर 2025
आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षिका ने प्रत्येक प्रार्थनापत्र पर न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। सीओ स्तर पर भी पहुंचे फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं और उन्हें उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या महत्वपूर्ण है और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर गंभीर व संवेदनशील प्रयास जारी रहेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *