मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 05.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों पर केंद्रित व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपदीय थाना पुलिस ने ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित रह सकें।

अभियान में महिलाओं को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों जैसे—
181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) — के बारे में जानकारी देकर उन्हें इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही, UPCOP ऐप के प्रयोग की प्रक्रिया समझाई गई तथा सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बढ़ते साइबर अपराधों, जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी खातों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
कानूनी जानकारी के अंतर्गत महिलाओं को POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, तथा साइबर अपराधों से संबंधित आईटी एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *