सराहनीय कार्य : कानपुर देहात पुलिस

महिला अपराध पर अंकुश लगाने में मिशन शक्ति टीम की प्रभावी कार्रवाई

दिनांक : 22 जनवरी 2026

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कानपुर देहात पुलिस द्वारा एक और सराहनीय कार्रवाई की गई है। थाना भोगनीपुर क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 379/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज महिला संबंधी अपराध में अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भोगनीपुर की मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम द्वारा बरामदगी हेतु अथक प्रयास, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 22.01.2026 को जरैलापुर मोड़ से आगे हरदुआ पुल के पास, थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात क्षेत्र से अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।

बरामद पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए धारा 180 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान अंकित किए गए हैं तथा प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

बरामदगी करने वाली मिशन शक्ति पुलिस टीम (थाना भोगनीपुर)

  1. उप निरीक्षक अवनीश वर्मा

  2. महिला हेड कांस्टेबल 90 सुधा वर्मा

  3. हेड कांस्टेबल 608 राजीव कुमार

कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *