एसपी जालौन ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएँ सुनीं

संवाददाता
उरई/जालौन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ वर्चुअली जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान थानों व कार्यालयों में पहुँचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करने पर विशेष जोर दिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *