शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अपर जिला जज ने

जालौन जनवाणी संचार

उरई (जालौन)। 3090 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पॉलिटेक्निक के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारूल पंवार ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं बाह्य स्थात न्यायालयों में किया जाना है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण हेतु बेसिक शिक्षा विभाग, विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय पॉलिटेक्निक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस बैठक में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, जिला बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार, राजकीय इण्टर कॉलेज उरई प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि कौशल देव वर्मा एवं राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधि राजकुमार अहिरवार उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *