➡️पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दयानंद इंटर कॉलेज, बाढ़ापुर, कानपुर देहात में मिशन शक्ति फेज 5.0, यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन ।

—🇮🇳 प्रेस विज्ञप्ति 🇮🇳—
दिनांक-13 नवंबर, 2025
जनपद कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 13 नवंबर, 2025 को दयानंद इंटर कॉलेज, बाढ़ापुर अकबरपुर कानपुर देहात में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और उन्हें सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:
महोदया द्वारा विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई:

1. 181: महिला हेल्पलाइन
2. 1090: महिला शक्ति लाइन
3. 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
4. 112: इमरजेंसी हेल्पलाइन
5. 1076: मुख्यंत्री हेल्पलाइन नंबर
6. 108: एंबुलेंस सेवा
7. 102: स्वास्थ्य सेवा
8. 101 फायर सर्विस
9. 1930 साइबर हेल्पलाइन
आदि नम्बरों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ये नंबर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए उपलब्ध हैं और इनके प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए।

यूपीकोप ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ:
कार्यशाला में यूपीकोप (UPCOP) ऐप के बारे में विस्तार से बताया गया। महोदया ने बताया कि पुलिस की विभिन्न सेवाओं, जैसे- अपराध की रिपोर्ट दर्ज करना, सत्यापन सेवाएं प्राप्त करना आदि, का लाभ सीधे और सुविधाजनक तरीके से उठा सकते हैं।

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता:
सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता पर जोर दिया गया। इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर सावधानी बरतने के टिप्स साझा किए गए:
फिशिंग: अज्ञात लिंक्स और ई-मेल पर क्लिक न करें। व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले स्रोत की पुष्टि अवश्य करें।
साइबर स्टॉकिंग: किसी भी प्रकार के ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
फर्जी खाते: सोशल मीडिया पर अज्ञात और संदिग्ध खातों से सावधान रहने तथा उन्हें ब्लॉक और रिपोर्ट करने के बारे में जानकारी दी गई।

यातायात नियमों का पालन:
कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की की जानकारी दी गयी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इस कार्यशाला के माध्यम से कानपुर देहात पुलिस द्वारा आम जनता, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को सुरक्षा और सतर्कता के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के उद्देश्यों को सार्थकता प्रदान करते हुए एक सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *