पुलिस लाइन में अनुशासन की परख: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात।
दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन कानपुर देहात में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण पद्धति, शारीरिक प्रशिक्षण (फिजिकल ट्रेनिंग) एवं व्यवहारिक ज्ञान का गहन अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं उच्चस्तरीय बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण उपरांत परेड में एकरूपता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की गई तथा गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह निरीक्षण पुलिस बल के प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *