संवाददाता — उरई/जालौन
जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
बैठक का उद्देश्य पेंशनरों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।