मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर देहात पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण व कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

संवाददाता
कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपदीय थाना पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं के उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा साइबर अपराधों से संबंधित आईटी एक्ट की जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर सहायता प्राप्त कर सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *