संवाददाता — कानपुर देहात
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत 16 जनवरी 2026 को कानपुर देहात में स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में भोगिनीपुर और अकबरपुर क्षेत्र में कुल 32 स्कूली बसों की सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप फिटनेस की जांच की गई। निरीक्षण के परिणाम इस प्रकार रहे:
-
27 बसें मानकों के अनुरूप पाई गईं।
-
5 बसें मानकों के अनुरूप नहीं थीं, इनमें CCTV, GPS, अग्निशमन यंत्र आदि की कमी पाई गई। इन्हें मानक के अनुरूप करने के बाद ही विद्यालय प्राधिकरण को संचालन की अनुमति दी गई।
निरीक्षण मोटरयान निरीक्षक, परिवहन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा स्कूल परिसर में किया गया।
साथ ही सड़क पर संचालित वाहनों पर भी कार्रवाई की गई:
-
पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन
-
ओवरलोड संचालन करने वाले 3 माल वाहन
-
बिना हेलमेट वाहन चालक 39
-
उल्टी दिशा में वाहन चलाने वाले 17 वाहन
इन सभी के खिलाफ चालान/बंद की कार्यवाही की गई और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।