पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संवाददाता

कानपुर देहात

दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *