रसूलाबाद व राजपुर में बाल कल्याण समिति व बेटी बचाओ की बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात, 12 सितम्बर 2025
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश, मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में विकासखण्ड रसूलाबाद एवं राजपुर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ब्लॉक टास्कफोर्स की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें समिति के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों पर जोर

बैठक में बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत समस्त ग्राम, वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संरक्षणात्मक वातावरण प्रदान करना है। मुख्य फोकस स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं सुरक्षा के चार स्तंभों पर है।

STEM में बेटियों की भागीदारी पर चर्चा

‘संकल्प – हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन’ योजना के तहत 10 दिवसीय कार्यक्रम की थीम “विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धि” रही। जिला मिशन समन्वयक श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) में महिलाओं की भागीदारी को नवाचार और लैंगिक समानता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

योजनाओं की जानकारी व भिक्षावृत्ति पर जागरूकता

सहायक लेखकार महेन्द्र श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही 1098, 181, 112 जैसे महिला एवं बाल सहायता हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।

भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं पुनर्वास पर विशेष अभियान की जानकारी दी गई, जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के भिक्षावृत्ति में संलिप्त होने की समस्या पर जोर दिया गया। इसके समाधान हेतु बहुआयामी रणनीति – पुनर्वास, शिक्षा, कौशल विकास, कानूनी सहायता व जन-जागरूकता की आवश्यकता बताई गई।

उपस्थित अधिकारीगण

बैठक में खंड विकास अधिकारी, प्रभारी खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला समन्वयक, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *