ग्राम प्रतापपुर में नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 29 जनवरी 2026 को पुलिसिंग को और अधिक जन-संवेदनशील, सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना शिवली क्षेत्रांतर्गत ग्राम प्रतापपुर में नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र श्रीमती शुभा मिश्रा, अध्यक्ष (भारत सेवा आश्रम) के सहयोग से स्थापित किया गया है।

इस पुलिस सहायता केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, छोटे-मोटे विवादों का मौके पर निस्तारण, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। यह केंद्र ग्रामीणों को थाने तक बार-बार आने-जाने की असुविधा से राहत प्रदान करेगा और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उपस्थित भारत सेवा आश्रम के सदस्यगण, ग्रामवासियों एवं पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवक है और ऐसे सहायता केंद्रों के माध्यम से पुलिस व आमजन के बीच की दूरी को और कम किया जाएगा। उन्होंने इस पहल में भारत सेवा आश्रम के सहयोग की सराहना करते हुए सभी से केंद्र के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मैथा, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद श्री आलोक कुमार, थाना प्रभारी शिवली श्री प्रवीन कुमार, भारत सेवा आश्रम के सदस्यगण, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *