थाना भोगनीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ₹10,000 के इनामी वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹10,000 के पुरस्कार घोषित वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दिनांक 31.01.2026 की रात्रि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कानपुर–झांसी हाईवे की सर्विस रोड, देवीपुर चौराहे के पास से अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र स्व. कृष्ण कुमार उर्फ स्व. कृष्णा कुमार, निवासी ग्राम लवरसी कछगांव, थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 32 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी था। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • गौरव कुमार पुत्र स्व. कृष्ण कुमार उर्फ स्व. कृष्णा कुमार,
    निवासी: ग्राम लवरसी कछगांव, थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात
    उम्र: करीब 32 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 945/2023 धारा 406/420/504/506 भा0द0वि0 व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट, थाना औरैया, जनपद औरैया

  2. मु0अ0सं0 145/2023 धारा 13जी एक्ट, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात

  3. मु0अ0सं0 136/2024 धारा 406/420/504/506/323/354(ख) भा0द0वि0, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात

  4. मु0अ0सं0 188/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्र0नि0 श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह

  2. व0उ0नि0 श्रीमती सुमन दीक्षित

  3. हे0का0 608 राजीव कुमार

  4. हे0का0 217 वीरेन्द्र सिंह

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु इनामी व वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *