राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जनपद जालौन, 12 सितम्बर 2025।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार हर वर्ष चार बार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन सम्पूर्ण भारत में किया जाता है। इसी क्रम में जनपद जालौन में 13 सितम्बर 2025 (शनिवार) को लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

सभी विभागों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विद्युत विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग सहित सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे विगत लोक अदालतों की अपेक्षा अधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक जनहितकारी माध्यम है, जिससे लोग आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *