मिशन रोजगार के अंतर्गत पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
संवाददाता
कानपुर देहात
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष एवं महिला बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला दिनांक 22 जनवरी 2026 को कुंज बिहारी लाल मेमोरियल महाविद्यालय, डुबकी हसनपुर, अकबरपुर, कानपुर देहात में आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता एवं क्षमता के आधार पर करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करें तथा इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।