पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 20 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी गई।

पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर न्यायसंगत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, संवेदनशील एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए जनसुनवाई व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *