प्रेस नोट

जनपद जालौन |

वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुठौंद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुठौंद पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त जयकरन पुत्र मतोले, निवासी ग्राम अतरछला थाना कुठौंद, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *