सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु कानपुर देहात पुलिस की कार्यवाही, 346 वाहन चालकों का चालान
पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत दिनांक 24.04.2026 को बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की गई।
इस अभियान के दौरान कुल 346 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।