प्रेस नोट | जनपद कानपुर देहात | दिनांक: 24.04.2026
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए “ऑपरेशन स्माइल” के तहत खोए हुए एक बालक को मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम काशीपुर थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उनके साले का पुत्र चाहत (उम्र लगभग 12 वर्ष), पुत्र दिनेश सिंह, निवासी कुरहाँ थाना मरूका जनपद बाँदा, जो उनके पास रहकर पढ़ाई करता था, दिनांक 23.04.2026 को दोपहर लगभग 3 बजे कोचिंग पढ़ने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा।
सूचना मिलते ही थाना रूरा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया और बालक की तलाश प्रारंभ की गई। सघन तलाशी अभियान एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 12 घंटे के भीतर बालक चाहत को ग्राम काशीपुर थाना रूरा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद किए गए बालक को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने थाना रूरा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की।
पुलिस ने कहा कि “ऑपरेशन स्माइल” के तहत बच्चों की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल वापसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बालक को सकुशल सुपुर्द करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक रामबीर
- हेड कांस्टेबल अजय गुप्ता
- महिला कांस्टेबल अर्चना