पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना आटा का आकस्मिक निरीक्षण

संवाददाता, जालौन |

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना आटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, हवालात एवं मालखाना का गहन अवलोकन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के समुचित रखरखाव एवं अद्यावधिक स्थिति सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *