सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में मंगलवार से अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होगी

कानपुर देहात | दिनांक: 24 अप्रैल 2026

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने जानकारी दी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा आगामी मंगलवार से उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर देहात के आदेश दिनांक 20.04.2026 के अनुसार मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. उमाशंकर, सोनोलॉजिस्ट को प्रत्येक मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में मरीजों के अल्ट्रासाउंड परीक्षण हेतु निर्देशित किया गया है।

इस व्यवस्था के लागू होने से क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *