प्रेस विज्ञप्ति

उरई, दिनांक 24 अप्रैल 2026 (सू०वि०)

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद जालौन में बढ़ते तापमान, हीटवेव एवं लू के प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक के समस्त बोर्डों के सरकारी/परिषदीय/गैरसरकारी/प्राइवेट विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया जाता है।

जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 22.04.2026 से अग्रिम आदेशों तक सभी विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। समस्त विद्यालयों को उक्त समय-सारिणी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश की प्रमाणिकता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट www.jalaun.nic.in पर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *