प्रेस विज्ञप्ति | माटी कला टूल किट्स वितरण योजना हेतु आवेदन आमंत्रित

उरई | दिनांक 22 अप्रैल 2026 (सू०वि०)

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर.डी. वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित माटी कला टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत परंपरागत माटी कला कार्य से जुड़े प्रजापति समाज के कामगारों एवं हस्तशिल्पियों के लिए निःशुल्क विद्युत चलित चाक वितरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कुल 30 कामगारों/हस्तशिल्पियों को चाक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक लाभार्थी 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

आवेदक जनपद का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक साक्षर हो तथा वर्तमान में मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य कर रहा हो।

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य हैं—

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माटी कला कार्य करते हुए फोटोग्राफ

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक लाभार्थी वेबसाइट upmatikalaboard.in पर “योजनाएं” विकल्प में जाकर “माटी कला टूल किट्स वितरण योजना” पर आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन जमा करना अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जालौन (स्थान: उरई, नया पटेल नगर, चुर्खी रोड, कलेक्ट्रेट गेट नंबर-02 के सामने) में संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क सूत्र: 9580503138

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *