उरई/जालौन। जालौन जनपद की तहसील कोंच में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने तहसील परिसर में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों को राहत मिल सके।