संवाददाता
जालौन
जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए फरियादियों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा निस्तारण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।