जालौन एसपी ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए निर्देश, फरियादियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

संवाददाता – उरई/जालौन

जालौन में पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *