जालौन पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना कैलिया पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त दीपक कुशवाहा (पुत्र मोहन कुशवाहा), निवासी ग्राम पहाड़गांव, थाना कैलिया, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।