संवाददाता
उरई/जालौन
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई एचपीवी (HPV) वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश में एचपीवी वैक्सीन के शुभारंभ एवं उसके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनपद जालौन की सभी चिकित्सा इकाइयों—जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा इकाइयों के समस्त कर्मचारी, पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि यह वैक्सीन 14 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. अरविंद भूषण (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. उमेश कुमार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. प्रेम प्रताप सिंह (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।