11 मार्च को महिला आयोग की सदस्य करेंगी महिला जनसुनवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे सर्किट हाउस, कानपुर देहात के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अर्चना पटेल, सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद की कोई भी पीड़ित महिला इस जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *