पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों व कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि फरियादियों के साथ संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ व्यवहार किया जाए तथा हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत की नियमित रूप से समीक्षा कर उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *