संवाददाता – उरई / जालौन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एलिम्को कानपुर द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को भी वृद्धावस्था से संबंधित दिव्यांगता या शारीरिक कमजोरी की स्थिति में दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, वैशाखी, स्मार्ट केन, वॉकिंग स्टिक सहित कुल 26 प्रकार के सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन उपकरणों के वितरण से पहले पंजीकरण एवं शारीरिक परीक्षण के लिए जनपद के सभी विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्र उरई में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर का कार्यक्रम
-
16 मार्च 2026 – विकास खण्ड डकोर, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय डकोर
-
17 मार्च 2026 – विकास खण्ड कोच, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय कोच
-
18 मार्च 2026 – विकास खण्ड नदीगांव, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय नदीगांव
-
19 मार्च 2026 – विकास खण्ड कदौरा, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय कदौरा
-
20 मार्च 2026 – विकास खण्ड महेवा, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय महेवा
-
23 मार्च 2026 – विकास खण्ड जालौन, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय जालौन
-
24 मार्च 2026 – विकास खण्ड कुठौंद, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय कुठौंद
-
25 मार्च 2026 – विकास खण्ड माधौगढ़, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय माधौगढ़
-
27 मार्च 2026 – विकास खण्ड रामपुरा, स्थान: विकास खण्ड मुख्यालय रामपुरा
-
28 मार्च 2026 – समस्त शहरी क्षेत्र, स्थान: डीपीआरओ सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर उरई
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद के सभी दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में उपस्थित होकर यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पंजीकरण कराएं, ताकि योजनाओं के अंतर्गत उन्हें सहायक उपकरणों का लाभ दिया जा सके।