वारण्टी अभियुक्तों को आटा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता – उरई / जालौन

जनपद में वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना आटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना आटा पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त सुरेश पुत्र गंगाचरन तथा रमेश पुत्र गंगाचरन, निवासी ग्राम आटा जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *