संवाददाता – कानपुर देहात
दिनांक 13 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण (सीओ) द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।