वारण्टी अभियुक्त को सिरसाकलार पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता – उरई / जालौन

जनपद में वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना सिरसाकलार पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सिरसाकलार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारण्टी अभियुक्त उम्मेद पुत्र विश्राम सिंह, निवासी ग्राम दमरास थाना सिरसाकलार जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *