साइबर ठगी के मामले में भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित को 6.59 लाख रुपये वापस दिलाए

संवाददाता – कानपुर देहात

जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को ₹6,59,999 की धनराशि वापस दिलाई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र सोनेलाल, निवासी मालवीय नगर पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को एक अज्ञात साइबर ठग द्वारा एपीके फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से ₹9,14,000 तथा यूपीआई के माध्यम से ₹80,000 की धनराशि निकाल ली गई।

इस संबंध में पीड़ित द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना भोगनीपुर की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना भोगनीपुर में मु.अ.सं. 418/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस तथा Information Technology Act की धारा 66D के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

थाना भोगनीपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरटीजीएस के माध्यम से निकाली गई धनराशि में से ₹6,59,999 को होल्ड कराकर दिनांक 12 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिया गया। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए अग्रिम कार्यवाही जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने थाना भोगनीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

साइबर ठगी से बचाव के लिए अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या National Cyber Crime Reporting Portal (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं।

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम

  • सतीश कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक

  • अवनीश वर्मा – उपनिरीक्षक

  • नितिन कुमार – आरक्षी

वापस कराई गई कुल धनराशि: ₹6,59,999

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *