पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअली जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता – उरई / जालौन

उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा Google Meet के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारीगण भी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।

जनसुनवाई के दौरान थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निष्पक्ष जांच कर समाधान किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *