संवाददाता – उरई / जालौन
उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की पीटी एवं परेड का निरीक्षण किया और उन्हें अनुशासन तथा नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन बनाए रखने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने पर भी बल दिया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों की बैरक और मैस का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।