पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग और व्यवहारिक ज्ञान का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई और संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में गार्द से संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *