अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता | कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च 2026 को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय मवई (डेरापुर), उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई (डेरापुर), प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर (अकबरपुर) तथा प्राथमिक विद्यालय हसनपुर (राजपुर) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का अर्थ शरीर, मन, कपड़ों और आसपास के वातावरण को साफ एवं कीटाणुमुक्त रखना है। स्वच्छता अपनाने से बीमारियों की रोकथाम होती है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोना, स्नान करना तथा पर्यावरणीय स्वच्छता और कचरा निपटान जैसे पहलू शामिल हैं।

इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विभिन्न श्रेणियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बालिकाओं को योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त मा० उच्च न्यायालय में योजित पीआईएल ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के अंतर्गत पारित आदेश के अनुपालन में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के चिन्हांकन हेतु प्रमुख स्थानों पर रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया।

वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर 1098, 181, 1076, 112, 108, 1090 आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर दीपक श्रीवास्तव, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *