वॉशिंगटन।
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नई दस्तावेजी फाइलों में यौन शोषण के आरोपी कारोबारी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन फाइलों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम 1005 बार दर्ज बताया गया है और एपस्टीन से उनकी मुलाकात का भी उल्लेख किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एपस्टीन से जुड़े संपर्कों और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नामों की जांच जारी है। इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति का नाम भी दस्तावेजों में सामने आया है, जिससे वैश्विक स्तर पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
बताया गया है कि अमेरिकी एजेंसियां इन दस्तावेजों के आधार पर एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े संपर्कों, यात्राओं और संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं। जांच में कई देशों के प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि इस मामले में रूस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विश्लेषकों का कहना है कि इस खुलासे से अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक संबंधों पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि एपस्टीन प्रकरण पहले ही कई बड़े राजनीतिक और कारोबारी नामों को घेर चुका है।
जांच एजेंसियों ने कहा है कि फाइलों की विस्तृत जांच के बाद ही किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।