भोगनीपुर पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के वांछित आरोपी को दबोचा

महिला संबंधी अपराध में नामजद युवक को घर के बाहर से किया गिरफ्तार

संवाददाता, कानपुर देहात
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जनवरी 2026 को वादिनी द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी राजा संखवार पर जबरन दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर उसके भाई और पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना भोगनीपुर में मुकदमा संख्या 12/2026 धारा 376, 323, 34 भादवि के तहत राजा संखवार पुत्र धीर सिंह संखवार (उम्र लगभग 22 वर्ष) और सुनील कुमार संखवार पुत्र मनीराम निवासी ग्राम हलधरपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मुकदमे में कार्रवाई करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने वांछित आरोपी राजा संखवार को 6 फरवरी 2026 को उसके घर के बाहर ग्राम हलधरपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल बीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *