पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 05 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया कि उनका न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक एवं न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *