थाना गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला संबंधी अपराध में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

अलग-अलग मुकदमों में थे वांछित, न्यायालय में किए गए पेश

संवाददाता – कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना गजनेर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने महिला अपराध से जुड़े दो अलग-अलग अभियोगों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में दिनांक 27.12.2025 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना गजनेर पर मु0अ0सं0 0363/2025, धारा 137(2)/87/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इस प्रकरण में पुलिस ने दिनांक 01.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विनोद उर्फ सनोज उर्फ शरद कुमार पुत्र कुंवर पाल उर्फ कूदन, निवासी ग्राम बलवां तराव थाना भांवरकोट जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष को रनियां-सरवनखेड़ा मार्ग स्थित कामदगिरि भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया।

दूसरे मामले में दिनांक 26.01.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गजनेर पर मु0अ0सं0 24/2026, धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान इस मुकदमे में भी धारा 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इस मामले में पुलिस ने दिनांक 31.01.2026 को समय 18:10 बजे, रनियां-सरवनखेड़ा मार्ग स्थित रामपुर-करसा मोड़ से अभियुक्त अमन यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम रतवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. विनोद उर्फ सनोज उर्फ शरद कुमार, पुत्र कुंवर पाल उर्फ कूदन, निवासी ग्राम बलवां तराव, थाना भांवरकोट, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष।

  2. अमन यादव, पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम रतवा, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 19 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक श्री शोभित कटियार, चौकी प्रभारी पामा

  • कांस्टेबल 379 अनुज कुमार

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *