संत रविदास जयंती पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया श्रद्धा-सुमन अर्पण

संवाददाता — उरई/जालौन

संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बबीना स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेशों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार समाज में भेदभाव-मुक्त वातावरण तथा आपसी सौहार्द स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नागरिकों से संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *