पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 29 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रत्येक प्रकरण में फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत किया जा रहा है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *