स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य एवं गरिमामय आयोजन
कानपुर देहात | 28 जनवरी 2026
जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में गणतंत्र दिवस की महत्ता के अनुरूप भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक), मूसानगर, विधानसभा भोगनीपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती पूजा विनोद निषाद, माननीय अध्यक्ष नगर पंचायत मूसानगर, एवं नगर पंचायत के सभासदगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।
इसी क्रम में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), अकबरपुर, विधानसभा अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में आशीष मिश्रा, माननीय प्रमुख क्षेत्र पंचायत अकबरपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।